Mahatma Gandhi

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हमारे देश को आजादी दिलाई थी I लोग उन्हें प्यार से बापु कहकर पुकारते थे I गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर में हुआ I उनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था I इनके पिता का नाम श्री कर्मचंद और माता का नाम पुतलीबाई था I 13 वर्ष की आयु में ही इनका विवाह कस्तूरबाबाई से हो गया I

तब वे हाई स्कूल में पढ़ते थे I गांधी जी बचपन से ही सत्य और अंहिसा के पुजारी थे I 1887 में गांधी जी इंग्लैंड चले गये और 3 वर्ष बाद वकील बनकर लौटे I फिर वे अफ्रीका गये वंहा पर लोगों पर विदेशियों का अत्याचार देखकर उनका मन विचलित हो गया और उन्होंने विरोध करने के लिए सत्याग्रह का मार्ग अपनाया I फिर वो भारत को आजाद कराने के लिए भारत वापस आ गये I

गांधी जी ने देश को आजाद कराने के लिए अंहिसा का मार्ग अपनाया और कई आंदोलन किये I उनके मुख्य आंदोलन सत्याग्रह आंदोलन, डांडी यात्रा, असहयोग आंदोलन थे I गांधी जी ने देश से छुआछूत को मिटाने के लिए बहुत प्रयास किये I विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार और स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने पर जोर दिया I हमारे देश को आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली पर देश का बंटवारा हो गया I इसके कारण देश में साम्प्रदायिक झगडे हो गये I

इसके लिए गांधी जी ने हिन्दू-मुस्लिम एकता के लिए बहुत कार्य किये I 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोड़से नाम के व्यक्ति ने गांधी जी की गोली मारकर हत्या कर दी I अंहिसा का पुजारी हमेशा के लिए लोगों से दूर चला गया I

Post a Comment

0 Comments